Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कांग्रेस ने उदय भानु चिब की गिरफ्तारी की निंदा की

कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर बयान जारी कर कहा गया कि यह गिरफ्तारी असंवैधानिक है और विरोध का अधिकार हर नागरिक को मिला हुआ है। पार्टी जनता की आवाज उठाती रहेगी।

24 Feb 2026

कांग्रेस ने उदय भानु चिब की गिरफ्तारी की निंदा की

नई दिल्ली। एआई शिखर सम्मेलन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आपत्ति जताई है।

कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर बयान जारी कर कहा गया कि यह गिरफ्तारी असंवैधानिक है और विरोध का अधिकार हर नागरिक को मिला हुआ है। पार्टी जनता की आवाज उठाती रहेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश में युवाओं के लिए रोजगार की स्थिति गंभीर है और जनता में असंतोष बढ़ रहा है। अमेरिका के साथ हुए समझौते से किसानों और देश के हितों को नुकसान पहुंचा है। विपक्ष की आवाज दबाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। कांग्रेस डरने वाली नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।

राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि शांतिपूर्ण विरोध भारतीय लोकतांत्रिक परंपरा का हिस्सा है। मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज उठाई है। राहुल ने गिरफ्तारी को अनुचित बताया और कहा कि सत्ता को सच दिखाना अपराध नहीं, बल्कि देशभक्ति है।

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विरोध करना गैरकानूनी नहीं है। प्रदर्शन का तरीका बेहतर हो सकता था, लेकिन भाजपा भी इसी तरह विरोध करती रही है। इस घटना ने सरकार की अंतरराष्ट्रीय आयोजन क्षमता पर सवाल खड़े किए हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कांग्रेस ने उदय भानु चिब की गिरफ्तारी की निंदा की
कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर बयान जारी कर कहा गया कि यह गिरफ्तारी असंवैधानिक है और विरोध का अधिकार हर नागरिक को मिला हुआ है। पार्टी जनता की आवाज उठाती रहे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News